भारी बारिश के चलते दुर्ग जिले के सभी स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश


दुर्ग। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दुर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार 26 सितंबर को जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय (निजी), अनुदान प्राप्त एवं बीएसपी स्कूल बंद रहेंगे। लगातार बारिश के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
त्रैमासिक परीक्षाओं को लेकर अलग आदेश
वर्तमान में कई स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। अवकाश के कारण प्रभावित होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा पृथक से आदेश जारी किया जाएगा। जारी आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *