पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित ढौर में शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को प्रथम वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बलराम के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई।
आमसभा में समिति के कुल आय-व्यय, व्यापार में वृद्धि, ऋण वितरण, धान खरीदी पंजीयन, एग्री स्टैक आईडी तथा ईआरपी में सदस्यों की ई-केवाईसी से संबंधित जानकारी सदस्यों एवं कृषकों को दी गई। इसके साथ ही समिति की आगामी कार्ययोजना एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों की आधार ई-केवाईसी भी कराई गई।
कार्यक्रम में मंच पर दिव्या कलिहारी, रोमनाथ साहू, रामलाल, चंपालाल यादव, तिवारी एवं बालकिशोर उपस्थित रहे। समिति की ओर से रोमन दास वैष्णव, सहायक समिति प्रबंधक जीतेन्द्र साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर हरिशंकर साहू, सूर्या साहू, काशी राम, पुनीत, संतोष, जयराम, सीताराम, इतवारी सहित अन्य कृषक सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र साहू ने किया। समिति का आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ आभार प्रदर्शन रोमन दास वैष्णव ने किया।
सेवा सहकारी समिति ढौर की प्रथम वार्षिक आमसभा संपन्न, किसानों को दी गई आय-व्यय और आगामी कार्ययोजना की जानकारी
