रानीतराई।ग्राम केसरा में माँ दंतेश्वरी गणेशोत्सव न्यू युवा समिति एवं ग्रामवासियों के तत्वाधान में श्री गणेश मूर्ति की स्थापना किया गया है।जिसमें रात्रीकालीन कार्यक्रम सूरता के डोरी लोक कलामंच की अनुपम प्रस्तुति हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री,राष्ट्रीय महासचिव) के प्रतिनिधि अशोक साहू(पूर्व उपाध्यक्ष,जि.पंचा.दुर्ग)थे,अध्यक्षता सरपंच डॉ ईश्वर निषाद ने की, विशेष अतिथि दिनेश साहू (जनपद सदस्य,पाटन),राजेश ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस),सार्थक दानी (समाज सेवक),सागर सिन्हा(सेक्टर अध्यक्ष),मनीष चक्रधारी प्रभारी समिति प्रबंधक,कुलेश्वर ठाकुर,लक्की सिन्हा, लिखन सिन्हा ने श्री गणपति देवा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि पूर्व जिप. उपाध्यक्ष अशोक साहू ने गणेशोत्सव युवाओं को संगठित करने का एक सशक्त माध्यम है। धार्मिक आयोजन से युवाओं सहित जनमानस में एकजुटता,समर्पण की भावना जागृत होती है।
इस अवसर पर तेजराम सिन्हा,गजानंद सिन्हा,राजेन्द्र सिन्हा,हीरा राम सिन्हा,समिति अध्यक्ष दुजेन्द्र पटेल,दानेश्वर निषाद,बुद्धेश्वर पटेल,खिलावन निषाद, डीकेश निर्मल,चेतन ठाकुर,निलेश कुमार,रेखराज, कृष्णा साहू,मनीष,विवेक, टेमन,पीयूष,विनोद,किशन यादव सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गणेशोत्सव युवाओं को संगठित करने का सशक्त माध्यम…अशोक साहू…..केसरा में सुरता की डोरी में बांधा समा
