जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में आज से मिलेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजन


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ संस्कृति के साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश से सभी जिला मुख्यालयों में गढ़ कलेवा खोलने जा रही है। आज जिला मुख्यालय के जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में गढ़ कलेवा का उदघाटन संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे, पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. पटेल और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गढ़ कलेवा परिसर का जायजा लिये। आस्था महिला स्व सहायता समूह चिखली की दीदीयों को संचालित गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधिकारियों ने समूह की दीदियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का भी गंभीरता पूर्वक पालन करने कहा। व्यंजनों को बनाने के लिए अच्छे प्रोडक्ट का उपयोग करने के भी निर्देश दिये। अधिकारियों ने समूह द्वारा बनाये गये छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चाैरसिया, एडिशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एल.आर. कुर्रे, एडीशनल सीईओ श्री हरिराम सिदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *