स्वास्थ्य विभाग का अमला झमाझम बारिश के बावजूद 30 किलोमीटर पैदल चल बीहड पहाडी के उपर बसे ग्राम भालूडिग्गी पहुचे


? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

मैनपुर। आजादी के 74 वर्षो बाद भी गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुल्हाडीघाट के कई आश्रित ग्रामों में सडक निर्माण नही होने के कारण आज भी हजारो ग्रामीणों को मिलों पैदल नदी नालों पहाडी रास्तों को पार कर राशन सामग्री लेने आने जाने मजबूर होना पडता है।

मैनपुर विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ कालेश्वर नेगी के मार्गदर्शन में शिशु संरक्षण माह टीकाकरण कार्यक्रम, मलेरिया स्वास्थ्य शिविर एंव मौसमी बीमारी उपचार एंव बचाव हेतु पहुचविहीन ग्राम भाूलडिग्गी जो पहाडी के उपर दुर्गम स्थानों पर बसा है स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाईजर ईशु लाल पटेल ने नेतृत्व में 11 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला पुरूष कार्यकर्ता दिनांक 13 अगस्त को कुल्हाडीघाट से पैदल बडे बडे नदी नालों खाईयों व पहाडी घनघोंर रास्तों को पार कर लगभग 15 किलोमीटर दुर पहाडी के उपर ग्राम भाूलडिग्गी पहुचे और सभी ग्रामीणों जगह एकत्र कर स्वास्थ्य टीम द्वारा मलेरिया बुखार जांच 53 ग्रामीणों का किया गया जिसमें 08 मलेरिया से पीडित मिले जिनका तत्काल उपचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *