? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद जिला ब्यूरो
मैनपुर। गरियाबंद नेशनल हाईवे मार्ग में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के आसपास मैनपुर से तीन किलोमीटर दुर गौरघाट के समीप एक अन्य वाहन को साईड देते समय मोटर सायकल के चक्के फिसल जाने से दो युवक जो मोटर सायकल में सवार थे गिरकर घायल हो गए जिन्हे संजीवनी एक्सप्रेस 108 के माध्यम से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोयबा निवासी कोमल सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष , नोहर सिंह उम्र 25 वर्ष गरियाबंद से मैनपुर कोयबा जा रहे थे कि मोटर सायकल के चक्के फिसल जाने से नेशनल हाईवे में गिर जाने से युवक के हाथ और पैर में गभीर चोट आई है जिनका उपचार मैनपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
