फसल चराई से परेशान किसानों का आक्रोश, मवेशियों को एसडीएम-तहसील कार्यालय ले जाने निकले


टिकेंद्र वर्मा@रानीतराई। खुले में घूमने वाले मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से आक्रोशित किसानों ने आज अनोखा विरोध शुरू कर दिया। किसान बड़ी संख्या में खुले में घूम रहे मवेशियों को एकत्रित कर उन्हें एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पाटन में छोड़ने के लिए निकल पड़े।
इस दौरान औसर, रानीतराई, असोगा सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में किसान शामिल हैं। किसानों का कहना है कि खुले में घूम रहे मवेशी खेतों में पहुंचकर खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों औसर के किसानों ने एसडीएम पाटन को खुले में घूम रहे मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी थी। किसानों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की थी। इसके बावजूद समस्या का प्रभावी समाधान नहीं होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
किसानों का कहना है कि जब तक खुले में घूमने वाले मवेशियों की व्यवस्था नहीं की जाती और फसल चराई की समस्या पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ेगा। आज किसानों के मवेशियों को लेकर तहसील और एसडीएम कार्यालय पहुंचने से प्रशासन के सामने भी स्थिति गंभीर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *