पाण्डुका के जतमई लॉज में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार 20 हजार नकद व ताश जब्त; केस दर्ज

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,

पांडुका / जिले के थाना पांडुका पुलिस ने जतमई लॉज में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉज के कमरे में ताश के 52 पत्तों पर पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काट नामक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने फड़ और आरोपियों के पास से कुल 20,400 रुपये नकद तथा ताश की गड्डी जब्त की है।जानकारी के अनुसार, शनिवार 19 सितंबर को उपनिरीक्षक चिंताराम देशमुख को मुखबिर से सूचना मिली कि पांडुका स्थित जतमई लॉज में कुछ लोग संगठित होकर जुआ खेल रहे हैं। एसडीओपी से स्वीकृति मिलते ही पुलिस टीम ने लॉज में रेड मारी। पुलिस टीम को आते देख लॉज के पिछले दरवाजे से कुछ संदिग्ध भागने में सफल रहे, लेकिन हॉल के बगल वाले कमरे की घेराबंदी कर पुलिस ने 5 जुआरियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की सेन (30), सुरेश साहू (33), पुरुषोत्तम पटेल (35) निवासी कोपरा, लीलाराम साहू (40) निवासी पांडुका और सोहन लाल साहू (27) निवासी सुरसाबांधा (राजिम) बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के फड़ और जेब से अलग-अलग राशि बरामद हुई। लक्ष्मीनारायण फड़ से ₹800, पास से ₹3000 (कुल ₹3800), सुरेश साहू फड़ से ₹2500, पास से ₹2000 (कुल ₹4500), पुरुषोत्तम पटेल फड़ से ₹2500, पास से ₹2200 (कुल ₹4700), लीलाराम साहू फड़ से ₹1300, पास से ₹2500 (कुल ₹3800), सोहन लाल फड़ से ₹2000, पास से ₹1600 (कुल ₹3600) मिले। जुआ खेलने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने रकम व ताश जब्त कर लिए। पांडुका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) बीएनएस की धारा 112(2) व 3(5) के तहत दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *