पाटन। ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने श्रीमती दुकलहीन वर्मा के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ₹5,000 नगद एवं एक कट्ठा चावल सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया।
सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपसरपंच सोहन साहू, बालमुकुंद वर्मा, दामोदर वर्मा, राम प्रसाद, परमानंद, लल्लू, हेमंत, राजेंद्र कुमार, धनंजय, अजय, राकेश, डोमन सहित परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
शोकाकुल परिवार को ग्राम पंचायत देवादा सरपंच लक्ष्मी वर्मा ने दी सहायता राशि
