.
खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,
राजिम / जिले में गड़े मुर्दे उखाड़े जाने का सनसनी खेज मामला! सामने आया है। जिसमें 4 दिन बाद कब्र से निकाला गया है महिला का शव, मायके पक्ष ने जताया मौत पर संदेह पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा में 34 वर्षीय महिला बबीता नवरंगे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि 16 और 17 सितंबर की दरमियानी रात महिला की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद मायके पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चार दिन बाद तहसीलदार की मौजूदगी में महिला का शव दोबारा बाहर निकाला गया। शव निकालने के दौरान पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही।मृतका का मायका मचेवा, महासमुंद बताया गया है, जबकि ससुराल ग्राम तर्रा में है। मायके पक्ष का आरोप है कि शाम को ही उन्होंने अपनी बेटी को छोड़ा था, लेकिन रात में उसकी मौत की खबर मिली, जिससे उन्हें परिस्थितियों पर संदेह है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।वर्ष 2019 में मारपीट के मामला में पति के खिलाफ पाण्डुका थाना में दर्ज हुआ था केस ….
