रजनकटा में दिनदहाड़े चोरी 80 हजार नगदी और ढाई लाख का सोना चांदी उडा ले गया ,,,चोर,,,,साबुत मिटाने चोर ने पूरे बेडरूम, बिस्तर और अलमारी में छिड़के मिर्ची पाउडर ,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,✍️✍️✍️

पांडुका/ थाना क्षेत्र पांडुका अंतर्गत ग्राम पंचायत रजनकटा में बीते मंगलवार 15 सितंबर को लगभग 11 बजे से 1 बजे के बीच एक बड़ी चोरी की वारदात को दिन दहाड़े अंजाम दिया गया जिसमें चोर द्वारा घर के अलमारी में रखे 80 हजार रुपया नगदी और ढाई लाख का सोना चांदी उड़ा ले गया ।यह चोरी ग्राम रजनकटा के शांति नगर मोहल्ला में हुआ है । ये चोरी पाण्डुका चारोधाम चौक में राहुल मोबाइल दुकान संचालक भगेश्वर निर्मलकर/ पिता सदा राम निर्मलकर के घर में हुआ है। इस बारे में भगेश्वर निर्मलकर ने बताया कि मेरे बीवी और दो बच्चियो तीज त्योहार मनाने अपने मायके गए थे ।और 15 सितंबर को मैं लगभग 11बजे अपना दुकान पाण्डुका आ गया था पिताजी खेत गए थे।11, 30 को भतीजी लोग पाण्डुका फैंसी दुकान आ गए थे। तो घर में कोई नहीं था और हमेशा की तरह घर के मुख्य गेट पर ताला नहीं लगाते

पर अपने रूम में ताला लगाकर मैं आया था। जब मेरी भतीजी पांडुका फैंसी दुकान से घर गई तो घर में और मेरे दरवाजा में चाचा ताला नहीं लगाए कहकर मेरे पिता जी को बताए फिर मेरे पिता जी आसपास लाल लाल पाउडर छिड़के होने की जानकारी मुझे मोबाइल पर बताए तब मेरा पिताजी ने चख कर देखें तो मिर्ची पाउडर था। फिर मुझे फोन कर बुलाया मैं आकर देखा तो मेरे घर में मेरा बेडरूम का ताला टूटा हुआ था ।अलमारी के दरवाजे को किसी मजबूत चीज से अड़ाकर खोला गया था। अलमारी खोलकर देखा तो मेरे होश उड़ गए अलमारी में रखे 80 हजार नगदी और ढाई लाख के सोने चांदी चोरी हो गया था और चोर की चालाकी देखो सबूत छुपाने के नियत से मेरे किचन में रखे लाल मिर्च की पाउडर को अलमारी बिस्तर और ताला सहित सब जगह छिड़क दिए थे ।तुरंत इस चोरी की जानकारी की सूचना के लिए देने मैने आवेदन बनाकर थाना गया 15 तारीख को आवेदन बना कर दिया मौके पर पुलिस टीम देखने भी आए थे। और अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। इस अचानक चोरी की घटना से मेरी पूरी कमाई लूट गया और मैं बर्बाद हो गया। ,,,,,,,,

,,,,,,,हैरानी की बात है कि अब गांव में भी घर सुरक्षित नहीं रहा।पहले शहरों में ऐसी चोरी की बातें सुनने को आता था अब दिनदहाड़े गांव में ऐसी घटना हो रहा है।तो अब गांव में भी लोगों को खुद सजग और जागरूक होने की जरूरत है क्योंकि चोरों में अब कानून का किसी प्रकार का डर नहीं रहा तभी तो चोरी जैसे घटना को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं ।तो वही इस महीने पाण्डुका का थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बड़ी घटनाएं घटित हुई है ।जिसमें 7 सितंबर को घर के सामने रखे एक पत्रकार की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। दूसरी मोबाइल संचालक के घर दिनदहाड़े चोरी कर लाखों रुपए के जेवरात ले उड़े । शायद अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की आवश्यकता है तभी कानून का भय बना रहेगा ।

,,,,,,,,,,,, वही इस बारे में थाना प्रभारी पांडुका चिंताराम देशमुख से पूछे पर बताय कि चोरी के मामले की आवेदन मिला है । तब्तीश चल रही है। मामले की जांच कर रहे हैं फिर एफ आई आर दर्ज कर आगे की जांच वा कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *