बीएड में चन्दमणी मनहर ने हासिल किए 98.3 प्रतिशत अंक, गांव का बढ़ाया गौरव


पाटन। ग्राम पंचायत चीचा निवासी चन्दमणी मनहर पिता रामसिंह मनहर ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने द आईसीएफएआई विश्वविद्यालय रायपुर (कुम्हारी) से बीएड विज्ञान संकाय में सत्र 2024-26 के दौरान अध्ययन करते हुए 98.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बैचलर ऑफ एजुकेशन की उपाधि हासिल की।
चन्दमणी मनहर शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि के पीछे परिवार के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्राम चीचा सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
चन्दमणी मनहर, ग्राम चीचा युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष कुमार मनहर की बड़ी बहन हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समाज एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *