खबर हेमंत तिवारी,,,,,,✍️✍️
राजिम/प्रदेश के प्रसिद्ध और ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में बना लक्ष्मण झुला का लाइट पिछले एक सप्ताह से बंद है, जिसके चलते दर्शनार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बता दे की महानदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यहां जब संभाल कर उजाला में चलने की आवश्यकता है।ऐसे में लक्ष्मण झूला में लाइट पिछले एक सप्ताह से बंद है तो लोगों को ऐसे ही डर और भय उत्पन्न हो जाता है लोग अपने मोबाइल के टॉर्च जलाकर चलने को मजबूर हो रहे हैं।

सप्ताह भर से बंद पड़े लाइट को सुधार की आवश्यकता है पर सुधरने वाले जिम्मेदार शायद अनसुना कर रहे हैं या तो फिर उनके कानों में यह बात नहीं पड़ी है या फिर उन्हें इन सब चीजों के देखने की फुर्सत नहीं है । ऐसे कई कारण हो सकता है। वो वही जाने इन दिनों त्योहारी सीजन है।और दूर-दूर सैलानी भगवान कुलेश्वरनाथ भगवान राजीव लोचन और लक्ष्मण झूला को देखने आते हैं और लक्ष्मण झूला का आनंद लेते हुए शाम रात को सोशल साइट के लिए वीडियो रील आदि शूट करते हैं ऐसे में प्रदेश के ख्याति प्राप्त मंदिरों के लक्ष्मण झूला एवं जब यह हालत है

जो चिंता का विषय है। जबकि यहां पर हमेशा बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए दूर से ही लक्ष्मण झूला में जलने वाली लाइट रात में आकर्षण का केंद्र रहता है और पिछले सप्ताह भर से बंद पड़े लाइट के वजह से आकर्षण का केंद्र नजर नहीं आ रहा है । सैलानियों और आम जनता ने मांग की है कि तुरंत सुधार के लिए ध्यान दिया जाए ।
