बेन्द्री में सर्व समाज ने मिलकर मनाया तीज पर्व, तीजहारिनों के लिय सामूहिक करु-भात का किया आयोजन


पाटन। ग्राम बेन्द्री (उदयपुर) में तीज पर्व के अवसर पर सर्व समाज की ओर से सामूहिक करु भात का आयोजन किया गया। इसमें गांव की तीजहारिन माता-बहनों को आमंत्रित कर पारंपरिक रूप से करु भात कराया गया। आयोजन के दौरान तीजहारिनों को उपहार भी भेंट किए गए।
सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को तीज पर्व की बधाई दी। आयोजन के जरिए गांव में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में अर्जुन गजपाल, टेकसिंग परकार, नंद कुमार साहू, युगल कुमार ठाकुर, रवि साहू, नकुल साहू, नोहर साहू, नरेंद्र साहू, संतोष मानिकपुरी, नेतराम यादव, जीवन यादव, पुरुषोत्तम हिरवानी, मनोज साहू, लोकनाथ हिरवानी, चिम्मन निषाद,सुंदर साहू, थानसिंग साहू सहित सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *