खेल युवाओं में अनुशासन,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है…अशोक साहू

  • गातापार(बेल्हारी)में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ!

पाटन। तीजा-पोला के पावन अवसर पर गातापार (बेल्हारी) में शहीद प्रकाशवान क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभहुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य अजय साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष भेष आठे, पूर्व सरपंच होरीलाल साहू सहित लीलाधर साहू, गोपीचंद साहू, नरेंद्र साहू और खीलेश्वर साहू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल शारीरिक मजबूती के साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य अजय साहू ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। ग्रामीण अंचल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता जरूरी है।

आयोजन समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर गिरवर प्रसाद साहू,टीकाराम साहू,टोपेश साहू,समीर कुमार,राघवेन्द्र,जीत कुमार,भूषण साहू,कौशल यादव,दीपक यादव,प्रीत विश्वकर्मा,धनेन्द्र, गुणवन, गुरूदयाल, तोषण, संजु, लक्की, डेमन, प्रवीण, कैलाश हिमांशु, युगल, गगन, जिज्ञाशु, यश, योगेन्द्र, टामेश, प्रशांत, वेदांश, लक्की खिलाड़ी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *