व्यंजन प्रतियोगिता में रत्ना,गीता तथा वैजयंती पुरस्कृत

रायपुर, बेटी बचाओ मंच महादेव घाट परिक्षेत्र ने तीज मिलन अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया. लाल परिधान के साथ श्रृंगार से सुसज्जित मंच की महिलाएं अपने घरों से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान ठेठरी, खुरमी, बबरा,फरा,चिला, अइरसा को थाल में सजाकर प्रतियोगी के रूप में उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा महादेव घाट परिक्षेत्र अध्यक्ष रत्ना शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ. अंकों के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम में रत्ना शर्मा प्रथम,गीता विश्वकर्मा द्वितीय तथा वैजयंती चतुर्वेदी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. विजेताओं को प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र तथा आकर्षक गिफ्ट के साथ सम्मानित किया.उक्त अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने विविध खेलकूद,नृत्य,गायन आदि के साथ खूब एंजॉय किया. कार्यक्रम का संचालन शिखा शर्मा, श्रद्धा शर्मा, तथा सोनम पांडे एवं आभार पिंकी यदु ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *