पाटन तहसील कार्यालय में बड़ा हादसा टला, छत का प्लास्टर गिरने से मची अफरा-तफरी


पाटन। तहसील कार्यालय में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कार्यालय में मौजूद किसी भी कर्मचारी या आमजन को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, छत का प्लास्टर गिरने से तहसीलदार की टेबल, कुर्सी सहित कार्यालय में रखा सरकारी कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गया है। यदि यही घटना दिन के समय कार्यालयीन कार्य के दौरान होती, तो किसी बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

देखिए वीडियो…..


घटना के बाद तहसील कार्यालय की भवन सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासनिक भवनों में प्रतिदिन अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की जर्जर स्थिति की समय रहते जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं होने पर भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।
प्रशासनिक भवन की सुरक्षा और मरम्मत को लेकर उठे सवाल
घटना ने तहसील कार्यालय के भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग द्वारा भवन का निरीक्षण कर छत एवं अन्य हिस्सों की स्थिति की जांच कराई जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *