सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने शोकाकुल परिवार को दी आर्थिक एवं खाद्यान्न सहायता


पाटन। ग्राम देवादा में मेहतरीन बाई साहू के निधन पर ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को 5,000 रुपये की नगद आर्थिक सहायता एवं एक कट्टा चावल प्रदान कर सहयोग किया।
सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपसरपंच सोहन साहू, पुरुषोत्तम साहू, अरुण साहू, ललित साहू, राम बाई ठाकुर, बीनू वर्मा, तीर्थ साहू, जागेश्वर, रामअवतार, मोतीराम, भगवानी, राम सिंह, रामकुमार, चुम्मन, कुंदन, गजेंद्र, विकी, भूपेश, निक्की, पिंटू, नर्सिंग सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *