शिक्षक दिवस पर शिवोम् विद्यापीठ में सम्मान और उत्सव का संगम

पाटन। शिवोम् विद्यापीठ में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षक दिवस को यादगार बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के लिए विशेष कार्यक्रम एवं अवार्ड सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के समर्पण, मेहनत, अनुशासन एवं विद्यालय के विकास में उनके योगदान को सम्मानित करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त कर शिक्षकों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान के प्रति सम्मान है।
शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता को और मजबूत करने वाला रहा। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का वातावरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *