
रानीतराई। ग्राम भनसूली (के) निवासी श्रीमती गुलमत बाई साहू, पति स्व. श्री जोहन साहू, उम्र 68 वर्ष, का आज आकस्मिक निधन हो गया।
वे डॉ. हेमंत साहू, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन की माता एवं भगवती साहू की माता तथा शैलेश, किशेज एवं इशू साहू की दादी थीं।
उनका अंतिम संस्कार (मिट्टी कार्यक्रम) आज प्रातः 11 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
