जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी: कौन्दकेरा की प्रतिभावान छात्रा चाँदनी सेन प्रथम, अब जोन स्तर पर करेंगी गरियाबंद का प्रतिनिधित्व

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

राजिम/फिंगेश्वर:जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्त्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा की प्रतिभावान छात्रा चाँदनी सेन ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार सफलता के साथ ही चाँदनी का चयन जोन स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हो गया है, जहाँ वे गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों के मध्य चाँदनी सेन ने निर्धारित विषय पर नवाचारयुक्त प्रस्तुतीकरण और विषय-विशेषज्ञता से परिपूर्ण व्याख्यान दिया।

उनके तार्किक दृष्टिकोण, उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच और निर्णायकों के प्रश्नों के सटीक उत्तरों ने निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया।चाँदनी सेन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक मीनाक्षी शर्मा एवं सतीश मालवीय के कुशल मार्गदर्शन तथा अपने माता-पिता के आशीर्वाद व निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। विद्यालय की विज्ञान प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि चाँदनी प्रारंभ से ही विज्ञान के व्यावहारिक और विश्लेषणात्मक पहलुओं को गहराई से समझने में विशेष रुचि रखती हैं, जिसका परिणाम इस सफलता के रूप में सामने आया है।इस संगोष्ठी में प्राचार्य एवं जिला नोडल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद आई पी साहू सहायक जिला नोडल ज्ञानेंद्र शर्मा एवं अजय यादव, संध्या ठाकुर, सुदामा लोधी ,प्रणीति चंद्राकर महिमा तिर्की उपस्थित रहे। चाँदनी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, फिंगेश्वर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति (SDMC) ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ व उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *