जिले में स्वतंत्रता दिवस का अंतिम रिहर्सल किया गया

? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद. जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। श्री डेहरे ने कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही बैठक व्यवस्था भी सोशल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखकर करने के निर्देश दिए। प्रवेश द्वार में मास्क, सेनेटाईजर तथा थर्मलस्केनर की व्यवस्था किया जायेगा। समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चाैरसिया, एडिशनल एसपी श्री सुखनंदन राठौर, एसडीएम श्री निर्भय साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *