राजापड़ाव क्षेत्र के गोठानो मे खरीदा जा रहा है गोबर…मिलेगा गौ-पालन को बढ़ावा- संजय नेताम



?विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
 

मैनपुर.भूपेश बघेल सरकार के द्वारा गौ पालन को बढ़ावा देने के लिए समितियों के माध्यम से गोबर खरीदी प्रारंभ किया गया है। जिसके तारतम्य में आज ग्राम पंचायत अड़गडी़ गोठान समिति के द्वारा गोबर खरीदी का शुरूआत किया गया। जिससे किसानों और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सके। गोबर खरीदी  का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष मनोज मिश्रा,  
सरपंच ग्राम पंचायत अड़गडी कृष्ण कुमार नेताम, सचिव श्रीमती अनिला नेताम, उपसरपंच मंगलू राम मरकाम एवं गोठान समिति अध्यक्ष लखू राम मरकाम के द्वारा गौ माता के पूजा अर्चना पश्चात खरीदी कार्यक्रम का शुरुआत किया। छत्तीसगढ़ शासन के गौधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने बताया कि 
सड़कों में आवारा घूमने वाले पशुओं पर विराम लगेगी। पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने पहल कर गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है।जिसमें किसानों और पशुपालकों से गोबर को निर्धारित दर पर खरीदा जाएगा। इस योजना द्वारा गांवों के लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। 
इस योजना द्वारा सरकार पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से गोबर खरीदेगी। इसके अलावा अगर गौ-पालक सेंटर में जाकर गोबर नहीं बेचता है। तो वह घर से भी गोबर बेच सकता है। ऐसे में उसे किराये का खर्च काटकर भुगतान किया जाएगा।सरकार पशुपालकों से खरीदे गएगोबर का वर्मीकम्पोस्ट खाद बना कर उनको सस्ते दामों पर बेचेगी। जिससे उनकी खेती बेहतर होगी। और यूरिया का भी उपयोग कम होगा। गोबर खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अड़गडी के समस्त वार्ड पंच, गोठान समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मुखिया विशेष रूप से शामिल रहे।गोबर का वर्मीकम्पोस्ट खाद बना कर उनको सस्ते दामों पर बेचेगी। जिससे उनकी खेती बेहतर होगी। और यूरिया का भी उपयोग कम होगा। गोबर खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अड़गडी के समस्त वार्ड पंच, गोठान समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मुखिया विशेष रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *