गरियाबंद.कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतको के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के छुरा तहसील अंतर्गत ग्राम सोरिदखुर्द निवासी 24 वर्षीय भागीरथी भुंजिया की अग्निदुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर इस प्रकरण में पीड़िता उनकी श्रीमती दयाबती भुंजिया को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम जेंजरा निवासी 70 वर्षीय भागवत ध्रुव की अत्यधिक वर्षा के कारण दिवार गिरने से दबकर मृत्यु हो जाने पर इस प्रकरण में पीड़िता उनकी श्रीमती जयंत्री ध्रुव को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
