पाटन। स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में शौचालय की मांग को लेकर स्कूली बच्चों ने दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग स्थित बजरंग चौक सेलूद में चक्काजाम कर दिया है। विद्यार्थियों के सड़क पर बैठने से मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है और वाहनों की कतार लग गई है।
हैरानी की बात यह है कि चक्काजाम के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। स्कूली बच्चे अपनी मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर सड़क पर बैठे हुए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक उनकी समस्या सुनने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
बच्चों का कहना है कि स्कूल में पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर विद्यार्थियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
प्रशासन की बेरुखी से बढ़ा आक्रोश
बच्चों के चक्काजाम के बावजूद प्रशासनिक अमले के मौके पर नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब मौके पर पहुंचकर बच्चों की समस्या का समाधान करता है।
शौचालय की मांग को लेकर आत्मानंद स्कूल के बच्चों का चक्काजाम, मौके पर नहीं पहुंचा प्रशासन
