पाटन। पाटन राज ठेठवार यादव समाज द्वारा इस वर्ष 6 सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन पाटन राज के छाटा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुंडा में किया जाएगा।
जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही कलश यात्रा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में मटकी फोड़ एवं दही लूट प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी।
वहीं बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य आनंद बघेल होंगे, जबकि अध्यक्षता पाटन राज ठेठवार यादव समाज के अध्यक्ष ईश्वर यदु करेंगे। उक्त जानकारी छाटा परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने दी।
