शिक्षा मंत्री और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े स्कूली छात्र-छात्राएं


पाटन। स्वामी आत्मानंद स्कूल सेलूद में शौचालय की मांग को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग के बजरंग चौक सेलूद में चक्काजाम कर दिया। छात्र-छात्राएं मौके पर शिक्षा मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
पिछले करीब आधा घंटे से सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल में शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन नहीं देते, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।
फिलहाल मौके पर प्रशासन की ओर से कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा है, जिससे विद्यार्थियों में नाराजगी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *