रानीतराई। श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन विधायक प्रतिनिधि,पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपनी धर्मपत्नी सुमन साहू के साथ कौही में स्थित स्वयंभू कौहेश्वर महाकाल शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न कराया।श्री साहू और उनके परिवार एवं जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन अवसर है। भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही हमारी प्रार्थना है। श्रावण के अंतिम सोमवार पर मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान हेमलाल सोनकर,भेदप्रकाश वर्मा,सोहन जोशी,भविष्य जैन,धनेश्वर देवांगन,योगेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
