देवादा में सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने शोकाकुल परिवार को दी आर्थिक एवं एक कट्ठा चावल सहयोग


पाटन। ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने गांव की जोत कुंवर वर्मा के निधन पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ₹5,000 नगद एवं एक कट्ठा चावल सहयोग स्वरूप प्रदान किया।
सरपंच ने कहा कि दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान मृतक के पुत्र रामखिलावन, उपसरपंच सोहन साहू, रमेन्द्र वर्मा, सरस्वती, सरिता साहू सहित परिवारजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *