पाटन। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी संस्था के तत्वाधान में नशामुक्ति एवं जागरूकता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय उच्चतर माध्यमिक , हाई स्कूलो में आयोजन किया जा रहा है ब्रह्माकुमारीज पाटन द्वारा नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में स्कूलों एवं कॉलेज को मिलाकर लगभग 2000 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना था। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं को सकारात्मक दिशा देना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
बीके चिंतेश्वरी ने आध्यात्मिक जागरूकता एवं दृढ़ संकल्प के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं
संस्था की प्रमुख बीके शिवकुमारी दीदी ने बताया कि 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का उद्देश्य केवल लोगों को प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरण, जनभागीदारी और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
