कर्मा भवन सेलूद में साहू समाज ने शान से फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन


पाटन। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय साहू समाज सेलूद द्वारा कर्मा भवन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष जयंत साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर अरसनारा परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष किशन हिरवानी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं, उसके पीछे देशभक्तों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान है। उन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमें इस आजादी की कीमत को पहचानते हुए देशहित और समाजहित में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विमला साहू, कौशल बनपेला, राजू साहू, जयंत साहू, रूपेश साहू, देवेश साहू, कमल साहू, पीताम्बरी साहू, ललिता साहू, भोज साहू, भुवनेश्वरी साहू, शैल साहू, केवरा साहू, प्यारे लाल साहू, पुनीत साहू, जवाहिर साहू, लोकनाथ साहू, शारदा साहू एवं राजकुमार साहू सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *