एस डी एम कार्यालय की तरफ से उच्च शिक्षा के लिय अनुकरणीय पहल,, एस डी एम उत्तम ध्रुव ने महाविद्यालय एवं स्कूली विद्यार्थियों को उपस्थित होने की अपील किया
पाटन में 19 अगस्त को सुबह 11 बजे से करियर मार्गदर्शन सह मेंटरशिप कार्यक्रम महाविद्यालय एवं स्कूल के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से 19 अगस्त को स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में करियर मार्गदर्शन सह मेंटरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में श्री अजय गुप्ता मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। श्री गुप्ता ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 452 तथा UPSC भारतीय वन सेवा (IFoS) परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 91 प्राप्त की है।कार्यक्रम के दौरान श्री गुप्ता विद्यार्थियों को सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सही करियर विकल्प के चयन, अध्ययन की रणनीति तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों को अपने अनुभवों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। एस डी एम कार्यालय की ओर से महाविद्यालय एवं स्कूल के अधिक से अधिक विद्यार्थियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील है।
