सेवा सहकारी समिति बटरेल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


पाटन। सेवा सहकारी समिति बटरेल में देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति प्रांगण में प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश साहू ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।


समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सभी की भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, सरपंच श्रीमती एमन आटे, केशव सोनी, घासी राम साहू, डॉ. देवेंद्र साहू, किरण यादव, टमन सपहा, कोमल साहू, गौतम चंद जैन, समिति प्रबंधक खुमेश वर्मा, चुम्मन, लवण, देवाराम साहू, दिनेश देवांगन, अनश्वर साहू, श्यामलाल साहू, कामता साहू, गालव साहू, उपेंद्र साहू, कन्हैयालाल साहू, युवराज साहू, राजेंद्र यादव सहित समिति के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *