शिवोम् विद्यापीठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर। शिवोम् विद्यापीठ रायपुरा, रायपुर में 15 अगस्त 2026 को अपना 80 वांँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें आज़ादी के मूल्य, राष्ट्र के प्रति देश प्रेम एवं एक भारतीय के कर्तव्य के महत्व पर ज़ोर दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस का प्रारंभ प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें सभी सदन , एन सी सी , स्काउट और गाएड व सकूली छात्र -छात्राओ द्वारा विभिन्न स्वतंत्रता सेनानी की वेश भूषा मे पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव प्रणव शर्मा‌ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय सैल्यूट दिया। इस दौरान पूरे कैंपस में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी। भारत माता की जय के जयकारे के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया।

मार्च पास्ट मे स्कूल स्टूडेंट काउंसिल और एनसीसी कैडेट्स, स्काउट और गाइड, श्री नारायण सदन, श्री योगानंद सदन, श्री विष्णु सदन ,श्री शिवोम् सदन के छात्र-छात्राओं ने परेड में भाग लिया।

छात्रों के नेतृत्व में एक तालमेल भरी परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बेहतरीन तारतम्य व राष्ट्रीय गौरव देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि ने छात्रों से आज़ादी का महत्व समझने और देश की तरक्की में सक्रिय रूप से योगदान देने का आग्रह किया। प्राचार्य महोदया ने चरित्र निर्माण और भारत के ज़िम्मेदार भविष्य के नागरिकों को तैयार करने में शिक्षा की भूमिका पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन व विद्यार्थियो ,पालको व सभी उपस्थित जनो को स्वल्पाहार वितरण से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *