पाटन ,,थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंदर मे बीती रात अज्ञात चोरो ने दो अलग अलग घरो के सामने से मोटर साईकलो को पार कर दिया हालांकि चोर दोनो बाइक ले जाने मे कामयाब नहीं हो सके एक बाइक का पेट्रोल खतम हो जाने के कारण वे उसे गांव के पास ही लावारिस हालत मे छोड़ भाग निकले….!

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंदर निवासी आकाश कश्यप(उपसरपंच)और सतीश वर्मा (पंच) रोज की तरह अपनी मोटरसाइकल को अपने अपने घरो के बाहर ख़डी की थी देर रात पहुँचे अज्ञात चोरो नें दोनों वाहनों के लाक तोड़े और रफू चक्कर हो गए सुबह ज़ब वाहन मालिकों की नींद खुली तब घर के बाहर से गाड़िया गायब देख उनके होश उड़ गए….!!!!आकाश कश्यप की वाहन क्रमांक CG 07 6326 को चोर ले उड़े…. पीड़ितों ने वाहन चोरी की सूचना थाने में दर्ज करा दी है पुलिस जांच में जुट गई है।

