पाटन। शासकीय हाई स्कूल पतोरा में जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी द्वारा विद्यालय के 103 छात्र-छात्राओं को जूते वितरित किए गए। विद्यार्थियों को जूते मिलने पर उनमें उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा एवं सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और मेहनत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस तरह के सेवा कार्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

जनपद सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी ने कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जूता वितरण किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में दिव्या कलिहारी महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य, रानी बंछोर मंडल अध्यक्ष पाटन, भुनेश्वर साहू सरपंच, चित्रसेन कलिहारी जिला मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग एवं जिलाध्यक्ष देवदास समाज दुर्ग, राजेंद्र वर्मा, देवचारण कौसल उपसरपंच, दुलेश्वर मानकुर जनपद सदस्य, सनत वर्मा, टीकाराम देवांगन, गोरेलाल श्रीवास, दीप्ती श्रीवास, नरेश महतो, तनूजा साहू, दीक्षा वैष्णव, निलेश्वर साहू,विद्यालय की प्राचार्य भल्ला मैडम, प्रीति बाला मैडम, जितेंद्र देवांगन, केशव बंछोर सहित विद्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

