पतोरा में 14 से 16 अगस्त तक नंदकुमार साहू की होगी त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा


पाटन। ग्राम पतोरा के बजरंग चौक में 14, 15 एवं 16 अगस्त को त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन कथाव्यास नंद कुमार साहू द्वारा किया जाएगा।
श्रीराम कथा का आयोजन तीनों दिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा।

कथाव्यास नंद कुमार साहू स्वर संदेश मानस परिवार, श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी (महासमुंद) से जुड़े हुए हैं।यह धार्मिक आयोजन स्व. चित्ररेखा साहू की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक देवचरण साहू एवं परिवार हैं। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों का संगीतमय प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *