उत्कृष्ट कार्य के लिए पाटन अनुभाग के थाना प्रभारियों का सम्मान

दुर्ग। पाटन अनुभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुलिस अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए—🔹 पाटन थाना निरीक्षक राजेश मिश्रा🔹 अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत बघेल🔹 जामगांव आर थाना प्रभारी तारिक खान🔹 उतई थाना निरीक्षक मोहन भारद्वाजको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुलिस अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।पाटन अनुभाग के थाना प्रभारियों के सम्मान से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *