विधायक रोहित साहू के साथ कावड़ यात्रा में बडी संख्या में शिवभक्त हुए शामिल,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,

राजिम/…श्रावण के दूसरे सोमवार पर गरियाबंद जिले में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु सराबोर नजर आए। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शिवालय गूंज उठे।फिंगेश्वर स्थित प्रसिद्ध फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। इसी बीच राजिम विधायक रोहित साहू हजारों शिवभक्तों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।

.फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर से कांवड़ में पवित्र जल लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने करीब 18 किलोमीटर की पदयात्रा की। हजारों श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ यात्रा करते हुए वे त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे।यहां विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

इसभव्य कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक में शामिल होने के लिए गरियाबंद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्रावण के दूसरे सोमवार पर पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया।श्रद्धा, आस्था और भक्ति के इस संगम में हजारों शिवभक्तों ने बाबा कुलेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *