जन्मदिन पर सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा, कांवर यात्रा में शामिल होने की अपील

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन के संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा अपने जन्मदिन के अवसर पर सेलूद स्थित बजरंग चौक वार्ड क्रमांक-2, कन्या शाला के सामने स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने सपत्नीक भगवान सोमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से जितेंद्र वर्मा एवं उनके साथ पहुंचे अतिथियों का सम्मान किया गया। वर्मा ने आगामी 17 अगस्त को आयोजित होने वाली बोल बम कांवर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा आस्था और भक्ति का पर्व है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, पार्षद केवल देवांगन, ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू, बब्बू भाले, सावित्री वर्मा, अन्नपूर्णा वर्मा, मेनका निर्मलकर, कुसुम सेन, रामेश्वरी वर्मा, विष्णु निर्मलकर, संतोष वर्मा, बलराम यादव, अनिरुद्ध वर्मा, भेषणारायण सेन, एकांश वर्मा, लक्ष्मीकांत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *