ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का गठन, पुष्पा तिवारी अध्यक्ष नियुक्त,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,,

गीता शुक्ला उपाध्यक्ष, लीना दुबे महामंत्री और संगीता दीक्षित बनीं कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ समाजहित में करेगा कार्य ,,,,नरेंद्र तिवारी

छुरा। मानस मंदिर प्रांगण में छुरा तहसील ब्राह्मण समाज छुरा की बैठक समाज अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।समाज के महामंत्री वीरेंद्र पाण्डेय ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें पुष्पा विनोद तिवारी को अध्यक्ष, गीता शुक्ला को उपाध्यक्ष, लीना दुबे को महामंत्री तथा संगीता दीक्षित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।बैठक में महिला प्रकोष्ठ को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित में विभिन्न गतिविधियों के संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष धनंजय शुक्ला, अजय दीक्षित, अक्षत तिवारी सहित सुनीता त्रिवेदी, शीला त्रिपाठी, नीरा शर्मा, शशि शर्मा, केसर पांडेय, अदिति पांडेय, कीर्ति शर्मा, आशा चौबे, गायत्री दुबे एवं सुनीता शुक्ला उपस्थित रहीं। मनोनीत पदाधिकारीयों को पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संदीप शर्मा, श्वेता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी एवं समाज के प्रमुख नथमल शर्मा, कामता प्रसाद तिवारी, सेवन प्रसाद पाण्डेय, ओपी द्विवेदी,तारा महराज, हरिनारायण त्रिवेदी,दुर्गा प्रसाद दीक्षित, अशोक दीक्षित, रामकरण त्रिवेदी, कैलाश शुक्ला, धनंजय शुक्ल, बिनोद तिवारी, एमपी शर्मा,महेश दीक्षित, कन्हैया लाल मिश्रा,रुपेश शर्मा,मेष नंदन ,कमल पाण्डेय, दीपक पाण्डेय , गोविन्द तिवारी, सहित सैकड़ों, समाजिक कार्यकर्ता ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *