प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक अब तक नहीं बना सी सी रोड मरीजों को होती है।,,,बहुत परेशानी ,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,

पाण्डुका/अंचल के ग्राम पंचायत पांडुका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच मार्ग पक्की नहीं होने की वजह से मरीज को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। पहुंच मार्ग तो है पर वह छोटे छोटे गड्ढों से भरा हुआ है यहां सीसी रोड बनाने की बहुत ही आवश्यकता है और सीसी रोड नहीं होने की वजह से बारिश के दिनों में गड्ढा में पानी भर जाता है जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करने पड़ता है दर्द से करहाते हुए।जब 102 और 108 वाहन या निजी वाहनों से मरीज जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाते हैं। उसके शरीर का दर्द और दोगुना हो जाता है।और लगभग 200 मीटर की सड़क में उसके दम मानो दर्द के मारे निकल जाता है ।कहने का मतलब है ।की हालात और खराब हो जाता है क्योंकि पूर्व में हाई स्कूल भवन तक तो सीसी रोड बना है पर हाई स्कूल से लेकर अस्पताल तक लगभग 200 मीटर सीसी रोड नहीं होने से बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।पाण्डुका अंचल में बड़े नेताओं की कमी नहीं है। खासकर जब कोई अस्पताल से संबंधित घटना होती है तो पाण्डुका अंचल के नेता राजनीति चमकाने यहां के डॉक्टर और कर्मचारियों पर चढ़ बैठते हैं पर वही ये जिम्मेदार लोग एक सीसी सड़क नहीं बनवा पा रहा है ।

जो किसी दुर्भाग्य से कम नहीं है अगर इतना ही राजनीति चमकाना है तो नेता जी आम आदमी की इस समस्या की ओर ध्यान दीजिए।एक सीसी रोड का निर्माण करवाना आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। वही इस बारे में जब ग्राम के वरिष्ठ नागरिक खिलावन सिन्हा ने बताया कि जब संतोष उपाध्याय राजिम के विधायक थे। तब वह हाई स्कूल भवन ताकि सीसी रोड बनवाए थे ।उसके बाद सीसी रोड बना ही नहीं है ।बरसात के दिनों में तो बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है और इस कच्ची सड़क में आने जाने वाले मरीजों को खासकर गर्भवती प्रस्तुति महिलाओं को तो बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है कई बार यहां सीसी रोड बनाने का आवेदन और मांग कर चुके हैं पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।न ही कोई जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *