पाटन। प्रदेश भाजपा मंत्री एवं बोल बम कांवर यात्रा के संयोजक जितेन्द्र वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर धान खरीदी केंद्र सेलूद परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे, जीव-जंतु और मानव सभी के जीवन के लिए ऑक्सीजन अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खबरनामा ग्रुप द्वारा राजनीति से ऊपर उठकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया जा रहा यह अभिनव प्रयास सराहनीय है। ऐसे प्रयासों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

इस दौरान श्री वर्मा ने उपस्थित लोगों को 17 अगस्त को पाटन से टोला घाट तक आयोजित होने वाली कांवर यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, खेमलाल साहू, दिव्या कलिहारी, केवल देवांगन, टामन साहू, खेमीन साहू, राजेश्वरी वर्मा, ज्योति प्रकाश साहू, भुनेश्वर साहू, महेश्वर बंछोर, किशन हिरवानी,सुरेन्द्र शर्मा,बलराम यादव,मनीष चंद्राकर,समीर बंछोर, केशव बंछोर,बलराम वर्मा, रमेश देवांगन, राकेश साहू, अजय राजपूत, शैल साहू, राजू देवांगन, संतोष वर्मा,राजेंद्र वर्मा, सनत वर्मा, देवचरण कौशल, चित्रसेन कलिहारी,कुलदीप वैष्णव, चंदू देवांगन, जयंत साहू, जय प्रकाश साहू, देवेंद्र पटेल, पूरण साहू, शुभम सोनवानी, पिंटू हिरवानी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
