खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,,,
पान्डुका/ शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद में कक्षा पहली से 5वी तक के सभी बच्चों, स्टॉफ आदि को प्रधानपाठक रेणुका देवांगन द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर खीर, पूड़ी का स्वादिस्ट व्यंजन बनाकर माध्यन्ह भोजन को रुचिकर बनाते हुए न्योता भोज कराया गया। साथ ही मीठे के रूप में सभी बच्चों को बालूशाय, केक व चॉकलेट वितरण किया गया। शिक्षक मुन्नालाल पटेल व सीमा नेताम ने 25 वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहें प्रधानपाठक को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

प्रधानपाठक ने न्योता भोज के लिए सभी को सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानपाठक द्वारा रखे गए न्योता भोज कार्यक्रम की संकुल प्राचार्य बी एल देवांगन, संकुल समन्वयक गौतम साहू, प्रधानपाठक रामचंद्र ध्रुव, धनेश्वरी मुरचुरिया, खेमलाल यादव, नोहेश्वरी, माणिक साहू आदि शिक्षकों ने प्रशंसा करते हुए बधाई प्रेषित किए। उपरोक्त न्योता भोज में ग्राम के पंच ऐनकुमारी साहू, छल्ला साहू, मुन्ना लाल पटेल, सीमा नेताम तथा सभी बच्चे उपस्थित रहे।
