पाटन। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आदिवासी ध्रुव गोंड समाज एवं ग्रामवासियों पतोरा के संयुक्त तत्वावधान में जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने का संदेश देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बुढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात ग्राम में रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा तथा आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी ध्रुव गोंड समाज धौरांभाठा परिक्षेत्र के अध्यक्ष राम सुमेर कतलम ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संतलाल कोड़प्पा, तहसील अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज, विशेष अतिथि चंद्रिका चित्रसेन देवदास, जनपद सदस्य पाटन बाबूलाल नेताम, सचिव आदिवासी ध्रुव गोंड समाज धौरांभाठा परिक्षेत्र, उपस्थित रहे।
इसके अलावा अंजिता साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा, शंकर लाल कुंजाम सह सचिव आदिवासी ध्रुव गोंड समाज धौरांभाठा परिक्षेत्र, देवचरण कौशल उपसरपंच पतोरा, राधा बाई ठाकुर, हेमचंद तुमरेकी, जामुन ठाकुर सहित समाज एवं ग्राम के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में शिवकुमार तुमरेकी अध्यक्ष, जमुना ठाकुर महिला अध्यक्ष, राधा बाई ठाकुर उपाध्यक्ष, हेमलता ठाकुर कोषाध्यक्ष, दुर्गा ठाकुर सचिव, धनेश्वरी ठाकुर संयुक्त सचिव, केशव कुंजाम संरक्षक एवं भावेश छेदैहा प्रबंधक की प्रमुख भूमिका रही। पार प्रमुख के रूप में बिरेन्द्र ठाकुर, शिशुपाल पडोटी, शिशुपाल तुमरेकी एवं लिलेश ओटी ने सहयोग किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ड्राइवर संघ सेलूद एवं ग्राम पंचायत पतोरा का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लिया।
विश्व आदिवासी दिवस पर पतोरा में निकली रैली, जल-जंगल-जमीन संरक्षण का दिया संदेश
