बैठक ः- जिला मितानिन संघ की बैठक में पांच प्रस्ताव पर चर्चा हुई सरकार घोषणा अनुसार मितानिन को 1100 रुपए मानदेय दें‌, अन्यथा आंदोलन

बालोद/छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य मितानिन संघ जिला इकाई बालोद की बैठक राजीव भवन में हुई। बैठक में पांच ब्लाकों के 50 प्रतिनिधि उपस्थित हुए। संघ की जिला अध्यक्ष महेश्वरी साहू ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा के घोषणा पत्र में मितानिन को मानदेय दुगना करने की बात कही गई थी। वह आज तक पूर्ण नहीं हुई। प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र में मितानिन को ₹1100 अतिरिक्त मानदेय देने की की थी। वह राशि अभी तक नहीं मिली है। मितानिन प्रशिक्षक को प्रतिदिन दिए जाने वाली क्षतिपूर्ति राशि में 46 रुपए व टीए में 125 रुपए की कटौती कर दी गई है। इससे भी प्रशिक्षक नाराज है।

इसी प्रकार ब्लॉक समन्वयक व हेल्प डेस्क फैसिलेटर की राशि काटी जा रही है। मितानिन संघ मोबाइल ऐप का भी विरोध कर रहा है। मितानिन कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं में इससे आक्रोश है। मितानिन संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में है।

संघ की बैठक में सरिता निषाद, चंद्रप्रभा सुधाकर, मीना डोंगरे, सारिका मैहर, दुखिया बाई, केशव शर्मा, तामेश्वरी साहू, रेशमा खान, प्रीतम साहू, सुल्ताना पटेल, सावित्री साहू, सहित जिला के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *