पाटन। नगर के नया बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र स्थित भाले किराना स्टोर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 25 हजार रुपए से अधिक का सामान और नकदी पार कर दी।
घटना 21 और 22 जुलाई की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।दुकान संचालक अभिषेक भाले ने पाटन थाना में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि दुकान के दरवाजे और शटर पर लगे पांच ताले टूटे हुए थे। अंदर जांच करने पर दो बोरी आशिकी गुटखा, 64 पैकेट महंगी सिगरेट तथा दोनों दुकानों के गल्लों में रखी करीब 5 हजार रुपए की नकदी गायब मिली।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत 25 हजार रुपए से अधिक है।21 जुलाई की रात लगातार बारिश हो रही थी लगता है चोर इसी का फायदा उठाए बारिस के दौरान आवाजाही कम रहती है
पाटन थाना पुलिस ने मामले में धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
