सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील का विदाई समारोह, खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान


भिलाई। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, दुर्ग के पद से सेवानिवृत्त हुए तनवीर अकील को रविवार को संयुक्त संचालक कार्यालय के मंथन हॉल में शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विज्ञान विकास परिषद, छत्तीसगढ़ तथा दुर्ग जिले के व्यायाम शिक्षकों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष जयंत वर्मा, सचिव पीतांबर पटेल, महेश यादव, सेवानिवृत्त सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तबस्सुम, दुबे सर एवं मोती साहू मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संघ के सह सचिव पवन यादव ने किया।
इस अवसर पर खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोती साहू, जावेद कुरैशी तथा महेश यादव का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तनवीर अकील के लंबे, समर्पित एवं प्रेरणादायी सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में दुर्ग जिले के समस्त व्यायाम शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *