एल्डरमैन रामाधार साहू ने सांसद विजय बघेल व भाजपा जिला अध्यक्ष से की सौजन्य मुलाकात


पाटन। नवनियुक्त एल्डरमैन रामाधार साहू ने सांसद विजय बघेल एवं भाजपा जिला दुर्ग अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।


इस अवसर पर रामाधार साहू को शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, भाजपा उत्तर मंडल अमलेश्वर अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, ग्राम प्रमुख चैन सिंह साहू, महामंत्री कैलाश यादव, सुखदेव साहू, नारायण यादव, ताम्रध्वज साहू, पार्षद राजू सोनकर, अजित ठाकुर, स्थानीय साहू समाज अमलेश्वर डीह के अध्यक्ष भागीराम साहू, संतराम साहू, घासीराम यादव, पार्षद डॉ. आलोक पाल, विकास सोनी एवं मोहन साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने रामाधार साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *