हम होंगे कामयाब का विश्वास लेकर पाटन ब्लॉक के शिक्षक और शिक्षा सारथी जुटे पढ़ाई तूंहर मोहल्ला के सफल क्रियान्वयन में

पाटन। विकासखंड पाटन में पढ़ाई तुम्हर दुआर को सफल बनाने ब्लॉक के सभी शिक्षक साथी पढ़ाई तूंहर दुआर ऑनलाइन क्लास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसमें उन्हें काफी सफलता भी प्राप्त हुई हैं।

ऑनलाइन क्लास मोबाइल नेटवर्क के कारण अपेक्षाकृत सफल नही रहा। जिसके बाद बच्चो की पढ़ाई में निरंतरता बनाये रखने के लिये कई शिक्षक मोहल्ला में कक्षा लगाकर बच्चो को पढ़ाई करवा रहे है। शासकीय प्राथमिक शाला खुडमुडी़ में शिक्षकों द्वारा काेविड19 के प्रभाव के कारण शासन के निर्देशानुसार साेशल डिस्टेंस व मास्क सेनेटाईजर का उपयोग कर मोहल्ला क्लास लगाकर शिक्षा दिया जा रहा है । शिक्षक विरेन्द्र कुमार के प्रयास से सामुदायिक सहभागिता के सहयोग से कक्षा संचालन में काेई दिक्कत नहीं है। काेराेना काल में गांव वाले माेहलला क्लास की सराहना कर रहे हैं । शिक्षक विरेन्द्र कुमार के द्वारा लगातार शिक्षण कार्य कराया जा रहा है ।शेषनारायण, पुरुषोत्तम, लेखन, गाेपेंद वर्मा भी क्लास ले रहे हैं। कक्षा संचालन गांव के यादव भवन व कला मंच मे की जा रही है। गांव के सहयोग से कक्षा संचालन के लिए शिक्षा मित्र का चयन किया गया है

मीटिंग लेकर पढ़ाई तुंहर मोहल्ला के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया है एवं समय सारणी निर्धारित कर शिक्षकों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही है। जिसका बेहतर परिणाम सामने आने लगा है। सभी शिक्षक स्कूलों में समय पर पहुॅचकर कार्य कर रहे हैं साथ ही पढ़ाई तूंहर मोहल्ला में भी पूर्ण सहयोग दे रहे हैं और क्लास निरंतर ले रहे हैं। बच्चों की मूलभूत ज्ञान पर एवं मनोरंजनात्म रूप से शिक्षण पद्धति पर विशेष जोर देते हुए बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले लगातार निरीक्षण कर निरंतर प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने कहा कि सभी शिक्षकों, शिक्षा सारथी का कार्य सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *